गोड्डा, अगस्त 15 -- सुन्दरपहाड़ी। उत्तराखंड पुलिस ने सुन्दरपहाड़ी पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा डंगापाड़ा में अभियुक्त बामदेव पहाड़िया पिता जामा पहाड़िया के घर के मकान के मुख्य दरवाजे पर इस्तेहार चिपकाया गया। वहीं थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव सुन्दरपहाड़ी ने बताया कि अभियुक्त कामदेव पहाड़िया पिता जामा पहाड़िया,ग्राम बड़ा डंगापाड़ा थाना सुन्दरपहाड़ी,जिला गोड्डा(झारखंड)के विरुद्ध मुकदमा प्राप्त संख्या 34/22 धारा 420 आई पी सी थाना अगस्तमुनि जनपद रुद्र प्रयाग उतराखंड में उपरोक्त अभियुक्त बामदेव पहाड़िया जो कि फरार चल रहा है।उसके विरुद्ध न्यायालय से जारी धारा 82 सी आर पी सी उदघोषना की कार्यवाही उत्तराखंड पुलिस एस आई राजेंद्र सिंह पुजारा व आरक्षी बिनोद कुमार द्वारा लोकल पुलिस पदाधिकारी सुन्दरपहाड़ी के मदद से की गई।साथ ही इस संबंध...