बेगुसराय, अप्रैल 18 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र में विवाद का षडयंत्र रचने सहित रेलवे एक्ट के अभियुक्त प्रमोद सिंह का पुत्र 33 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन्हें थाना एफसीआई अंतर्गत उनके बीहट वार्ड 21स्थित निवास स्थल पर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गढहरा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि शनिवार को अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है।इनपर मुख्य रूप से मारपीट करने, धमकी देने,चोट पहुंचाने, शांति भंग करने आदि का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...