हाजीपुर, मई 22 -- लालगंज। सं.सू. आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार की रात लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक अभियुक्त को पकड़ने गए पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया। पुलिस पर हमला के दौरान कई पुलिसकर्मियो को चोटें आई और पुलिस वाहन का शीशा फूट गया। इस दौरान हाथापाई,बक झक,गाली गलौज भी पुलिस बल के सांथ किया गया। जान बचाकर पुलिस को भागना पड़ा। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने तत्काल इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। इसके बाद जिला मुख्यालय से पुलिस बल के आने के बाद पुनः छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस के सांथ हाथापाई, मारपीट, गाली गलौज कर अभियुक्त को छुड़ाने के आरोप में मनोज कुमार, ललन कुमार, श्रवण कुमार,रमाशंकर कुमार,जयप्रकाश कुमार को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस टीम पर हमला का मामला दर्जकर गिरफ्तार पांच...