मधुबनी, फरवरी 13 -- लौकही। लौकही थाना के झहुरी में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उत्तेजित भीड़ ने पुलिस गाड़ी के शीशे को भी फोर दिया। इस हो हंगामे के कारण पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल नहीं रही। बतादें कि लौकहा थाना में झहुरी के प्रकाश साह के विरुद्ध शराब से सम्बंधित मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज थी। लौकहा थाना के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार लौकही पहुंचे तथा लौकही थाना पुलिस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने झहुरी पहुंची। जब पुलिस अभियुक्त के घर पहुंची, इसी क्रम में उसके परिजन पुलिस से उलझ पड़े। देखते हीं देखते भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ लोग पुलिस से भीड़ कर हाथापाई करने लगे। इसी क्रम में उत्तेजित लोगों ने पुलिस के गाड़ी के शीशे को भी तोड़ दिया। सूचना के बाद अंधरामठ और नरहिया थाना पुलिस भी...