कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद पुलिस ने तिलैया पुलिस के सहयोग से एक वारंटी अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया। सोमवार को धनबाद से आई पुलिस टीम ने तिलैया थाना पुलिस के साथ मिलकर नवादा बस्ती निवासी अभियुक्त गुलाम मुस्तफा (पिता- शकील अहमद) के घर दो अलग-अलग मामलों में इश्तिहार का तामिला किया। जानकारी के अनुसार धनबाद से दो वाहनों की चोरी हुई थी। पुलिस जांच के दौरान दोनों मामलों में गुलाम मुस्तफा का नाम सामने आया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया है। पुलिस ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियुक्त ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तिहार का तामिला करने के दौरान धनबाद के बालीपुर थाना के एसआई मोहम्मद हसरत जमाल, तिलैया थाना के एएसआई देवें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.