गिरडीह, जून 23 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ के केंदुआ निवासी सहदेव कुमार तुरी ने 19 जून को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को एक आवेदन देकर जमुआ थाना कांड संख्या 298/ 2023 के अभियुक्त खलील मियां एवं सलीम मियां की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त कांड के अभियुक्त को हाईकोर्ट रांची ने समर्पण करने का आदेश दिनांक 7/4/26 को दिया है, लेकिन इसके बाद भी उनलोगों ने अभी तक समर्पण नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को दिए गए अभ्यावेदन में आवेदक ने अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...