जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में बदहाल स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों के चिंता जाहिर करने के बाद अब शिक्षक संगठन के पदाधिकारी भी इसकी स्थिति पर चिंता जताया है। कहा कि कंपोजिट ग्रांट का पैसा सही जगह खर्च हो तो स्कूलों की स्थिति ठीक हो जाए। कई शिक्षक ऐसा करते भी हैं, लेकिन कई ऐसा करते नहीं हैं। पदाधिकारी पंचायती राज विभाग को भी ज्ञापन देंगे, ताकि स्कूलों में सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने पहुंचे। शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूलों का कायाकल्प कराने के बाद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को जिम्मेदारी दे दी गई कि देख रेख भी करेंगे और छोटी मोटी खराबियों की मरम्मत कंपोजिट ग्रांट से करायी जाएगी, लेकिन न तो शिक्षकों ने कंपोजिट ग्रांट से मरम्मत...