जौनपुर, मई 7 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं मार्ग स्थित एक लॉन से मंगलवार की रात बरात से घर वापस जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव निवासी निखिल कुमार सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह के चाचा बृजेश सिंह और आकाश सिंह बरात आए थे। बरात में शामिल होकर बृजेश कुमार सिंह और आकाश सिंह घर के लिए निकल रहे थे। आरोप है कि लान के मुख्य गेट पर गांव के ही सत्यम दूबे, साकेत, अभिषेक और सिद्दार्थ दूबे सहित अन्य चार से पांच लोग अचानक बृजेश को मारने पीटने लगे। यह भी पढ़ें- दो क्षतिग्रस्त पुलों से आवागमन को किया गया बंद बीच बचाव करने में आकाश सिंह को चोटे आयीं। थानाप्रभारी के के सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर...