रामपुर, जून 25 -- पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जनपद में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान का व्यापक स्तर पर संचालन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक तथा दस्तक अभियान का संचालन 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नाले-नालियों की नियमित सफाई कराई जाएगी, लार्वारोधी रस...