कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 29 के अंतर्गत आने वाले अधिकांश मोहल्लों में नाले पर ढ़क्कन तो लगाया गया है लेकिन अधिकांश नाला ढ़क्कन के अभाव में खुला है। नाला खुला होने के कारण सड़क किनारे गंदगी फैली रहती है। नाले पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस वार्ड में अमला टोला, बरबन्ना, गामी टोला, फकीर तकिया आदि मोहल्ला आता है। स्थानीय निवासी राजेश साह, मुन्ना रजक, जिमी यादव, शाहनवाज आलम, शकील अंसारी, राजेश दास आदि ने कहा कि वार्ड में कई नाला खुला पड़ा है। नए बने नाले पर ढ़क्कन तो लगाया गया है लेकिन पुराने नाले पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। यह भी पढ़ें- बिना ढक्कन का खुला नाला, दुर्घटना की आशंका नाले पर ढ़क्कन लगाए जाने को लेकर नगर निगम से कई बार मांग की गई। अब तक इस दिशा में कोई पह...