कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 45 में किसी मोहल्ले में सड़क ही नहीं तो कहीं अब तक नाला ही नहीं बन पाया। नाला नहीं होने के कारण पानी की निकासी को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निचले इलाके का वार्ड होने के कारण लोग अपने घरों के आगे गड्ढा बना पानी उसमें गिराते हैं। इस कारण जलजमाव की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। इस वार्ड में रोजितपुर, इमली गाछ, कदमपुर, मनिहारी टोला, मस्जिद रोड आदि मोहल्ला आता है। मस्जिद के समीप सड़क ही नहीं बन पाई है। स्थानीय निवासी बाबुल, जुबेर, मुर्तजा, मुर्शीद, मिन्हाज आदि ने कहा कि वार्ड में नाला की समस्या है। जो नाला बना है उसपर ढ़ककन लगा है लेकिन वार्ड के अधिकांश मोहल्लों में नाला है ही नहीं। इस संबंध में वार्ड 45 की पार्षद खुशबु परवीन ने कहा कि नाला व सड...