कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 में लालू नगर व गाछी टोला मोहल्ले में नाला है ही नहीं। यहां के लोगों को सोख्ता बनाकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी होती है। जहां हाल में नाला बना है उसपर ढ़क्कन तो लगाया गया है लेकिन नाला सड़क से उंचा होने के कारण सड़क पर ही नाले का पानी रिसाव होने के कारण जमा हो जाता है। नगर निगम को स्थानीय लोगों के मांग करने पर पाइप और मोटर पंप लगाकर पानी की निकासी करनी होती है। स्थानीय निवासी रवि झा, रामसेवक राय, प्रकाश यादव, प्रदीप पासवान, अशोक शर्मा आदि ने बताया कि वार्ड में डहेरिया, लालू नगर, गाछी टोला, मार्कंड कॉलोनी आदि मोहल्ले आते हैं। नाला के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड 43 की पार्षद चांदनी देवी ने बताया कि वार्ड में नाला की समस्या है। हाल के दिनों ...