कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर दावे किए जा रहे हैं। वार्ड 41 में अब तक नाला का निर्माण तक नहीं कराया जा सका है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर ही घरों का पानी बहता रहता है। वार्ड के लोगों ने विकल्प को लेकर सोख्ता बनाया है। नाला नहीं रहने के कारण बरसात तो दूर गर्मी व जाड़े के मौसम में भी सड़क पर पानी बहता रहता है। स्थानीय निवासी भोला प्रसाद महतो, मनोज सिंह, रिंकु यादव, संतोष पोद्दार, कमलेश यादव, भोला गुप्ता आदि ने कहा कि वार्ड 41 में कहीं नाला का निर्माण नहीं कराया गया है। वार्ड में जलजमाव की समस्या बनी रहती है। हवाई अड्डा चौक से शरीफगंज होते हुए मौलवी टोला तक नाला निर्माण तथा हवाई अड्डा चौक से मसान घाट तक नाला निर्माण की कई बार मांग की गई है। इस वार्ड में शरीफगंज, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.