कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में ढक्कन नहीं लगाए जाने के कारण नाला खुला है l खुले नाले के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है l य़ह वार्ड रेल क्षेत्र के अंतर्गत आता है l रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण खुले नाले पर ढक्कन नहीं लगाया जा सका है l इस वार्ड में साहब पाड़ा, लंगड़ा बागान, गिरिजा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी आता है l रेल क्षेत्र होने के कारण नाला, सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य के लिए रेलवे से एनओसी लिया जाना जरूरी है l स्थानीय निवासी पप्पू पासवान, मुकेश मण्डल, संजय मण्डल, बंटी कुमार, उमेश साह आदि ने बताया कि ढक्कन लगाने को लेकर नगर निगम व स्थानीय पार्षद का ध्यान आकृष्ट कराया गया l एनओसी नहीं मिलने के कारण ढक्कन लगाने में बाधा की बात कही जाती है l इस समबन्ध में वार्ड 15 की पार्षद सुषमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.