कटिहार, मार्च 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में पूर्व में बने नाला पर अब तक ढ़क्कन नहीं लगाए जाने के कारण नाला खुला पड़ा है। खुले नाले में ही लोग कूड़ा-कचरा व अपशिष्ट पदार्थ फेंक देते हैं। इस कारण नाला जाम रहने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इस वार्ड में तेजा टोला, विद्या नगर, बंगाली पाड़ा, मस्जिद रोड आदि इलाका आता है। बताया गया कि खुले नाले पर ढ़क्कन लगाने की योजना नगर निगम से स्वीकृत हो चुकी है। संवदेक के नहीं पहुंचने से ढ़क्कन लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। वार्ड में अब भी कई स्थानों पर नाला का निर्माण नहीं किया गया है। हाल के वर्षों में बने नाले पर स्लैब लगा हुआ है।स्थानीय निवासी शाहिद टिंकु, कुणाल यादव, वाहिद, मासूम, सचिन महतो, कैलाश प्रसाद आदि ने कहा कि वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई भी न...