कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानिक पाड़ा, ओटी पाड़ा व न्यू कालोनी मोहलला वार्ड संख्या 13 में आता है। वार्ड 13 में अधिकांश नालों पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण नाला खुला पड़ा है। रेल क्षेत्र में आने वाले इलाके में किसी तरह का निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य के लिए रेलवे से एनओसी लिया जाना जरूरी है। अब तक एनओसी नहीं मिलने के कारण खुले नाले पर ढ़क्कन नहीं लगाया जा सका है। स्थानीय निवासी अकरम, नीरज, गौतम, विक्की राय, संतोष आदि ने बताया कि खुले नाले के चारों ओर घनी झाड़ियां उग आई है। गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है। जंगल-झाड़ होने के कारण विषैले जीव जंतु का खतरा भी बना रहता है। नाला खुला रहने के कारण मच्छर व सड़ांध से भी स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। खुले नाले में कचरा, पालीथीन फेंके जाने के कारण नाला ज...