कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सात के मुंशी यादव कॉलोनी में नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। मोहल्ले की यह स्थिति पिछले एक वर्ष से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले पर कहीं ढ़क्कन नहीं है तो कहीं लगाया गया ढ़क्कन टूटा पड़ा है। समस्या को लेकर नगर निगम का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क पर गंदे पानी का जमाव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के निवासी राजेश कुमार, शंभू कुमार, चंदन, राजकुमार, सुमन कुमार आदि ने बताया कि सड़क पर पानी का जमाव होने से गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। नाले पर ढ़क्कन लगाने व मरम्मत को लेकर कई बार मांग की गई। नाले की साफ-सफाई भी नहीं की जाती है। मच्छरों के प्र...