अभियान- बिना ढ़क्कन का खुला नाला, दुर्घटना की आशंका
कटिहार, अप्रैल 18 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच में वर्षों पुराना खुला नाला दुर्घटना का सबब साबित हो सकता है। करीब डेढ़ दशक पूर्व बीच टोला से पश्चिम टोला तक इस नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है।नाले में गंदगी और कचरे का अंबार लगा रहता है, जिससे पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला खुला रहने से कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत का गठन हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, बावजूद इसके नाले की न तो नियमित सफाई कराई गई है और न ही उस पर ढक्कन लगाया गया है। यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।चिंता की बात यह भी है कि नाले के किनारे छोटे-छोटे बच्चे खेलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.