कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 43 में नाला खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका तो बनी ही रहती है, बिना ढ़क्कन का नाला होने से गंदगी और बदबू से भी लोग परेशान रहते हैं। हलांकि वार्ड के अधिकांश नालों पर ढ़क्कन लगाया हुआ है। नालों पर लगाया गया ढ़क्कन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हालत में है। ढ़क्कन क्षतिग्रस्त होने के कारण नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। नए बने नालों पर ढ़क्कन तो लगाया गया है लेकिन पूर्व में बने पुराना नाला अब भी खुला पड़ा है। स्थानीय निवासी जोगेंद्र प्रसाद साह, अजीत कुमार ठाकुर, रविंद्र सिंह, मुन्ना मेहता, रमण झा आदि ने कहा कि खुले नाले पर ढ़क्कन लगाने को लेकर नगर निगम को कई बार लिख कर दिया गया है। निगम पार्षद का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट कराया गया है। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.