कटिहार, मार्च 27 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 विष्णु मंदिर के निकट खुला नाला एवं नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि खुला नाला रहने के कारण आए दिन छोटे बच्चे नाला में गिर जाते हैं। तथा अगल-बगल के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी रस्ते से मुख्य बाजार लोगों का आवागमन होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला के ऊपर अविलंब ढक्कन लगाया जाए। साथ ही नियमित रूप से नाला की सफाई करायी जाएं। खुला नाला के कारण मच्छर का प्रकोप अत्यधिक हो चुका है। इस संबंध में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पानी की निकासी नहीं होने एवं गंदा पानी एक जगह जमा रहने से मक्खी पानी में जाकर बैठते हैं तथा वही मक्खी कीटाणु को लेकर खाने में जाकर बैठ ज...