गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सोमवार को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तैयारियों के संबंद्ध में जानकारी लिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान के संचालन को लेकर तैयार की जानकारियों को साझा किया। अभियान एक अप्रैल से संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के संचालक को लेकर विभागीय स्तर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। सीडीओ ने कहा कि अभियान के दौरान नियमित जांच किया जाय। इसके लिए एक-एक जांच अधिकारी को नामित कर अभियान से जुड़ी गतिविधियों की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वार रूम में प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक एक अधिकारी नामित किया जाए, जो हर ब्लॉक के गतिवि...