मुरादाबाद, मार्च 9 -- मुरादाबाद। चौदह दिन का कुष्ठ रोगी खोज अभियान सोमवार से शुरू हो गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों एवं अर्बन सेंटर्स पर कुष्ठ रोगियों को ढूंढा जाएगा। यह अभियान पोलियो की तर्ज पर चलेगा। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ.भास्कर अग्रवाल ने बताया कि आशा कार्यकत्रियों आदि कर्मियों की ड्यूटी अभियान में लगाई गई है जिन जगहों पर आशा उपलब्ध नहीं हैं वहां आंगनबाड़ी वर्कर्स व अन्य स्वयंसेवकों को लगाई टीम तैयार की गई है। प्रत्येक पांच टीमों पर सुपरवाइजर लगाया गया है। जिला नाभिक टीम के रामानंद वाजपेई, विनोद कुमार पाल, डॉ.नितिन यादव आदि टीमों के कार्य का मूल्यांकन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...