भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से कैंसर के बचाव का टीका (गार्डासिल का टीका) किशोरियों को लगने लगा। अभियान के पहले दिन जिले की 151 किशोरियों को गार्डासिल का टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कैंसर से बचाव का गार्डासिल का ये टीका 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को मुफ्त दिया जा रहा है। ये टीकाकरण अभियान अगले तीन माह तक चलेगा। वहीं जिला अस्पताल एवं प्रखंड अस्पताल में संध्याकालीन बैठक आयोजित की गयी जिसमें एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, युनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी एवं जेएसआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।सबसे ज्यादा शाहकुंड में 27 किशोरियों...