कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 में पूर्व के वर्षों में बने नाले पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण नाला जाम रहने की समस्या का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ता है। नालों की सफाई समय-समय पर नहीं किए जाने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इस वार्ड में चौधरी मोहल्ला, नासिरगंज, हुसैनाबाद रोड आदि मोहल्ले आते हैं। स्थानीय निवासी एजाज, मुस्तकीम, कुद्दुस, मो. मुमताज, मो. हाफिज आदि ने बताया कि वार्ड में अधिकांश स्थानों पर नालों की स्थिति बदतर है। कुछ स्थानों पर कच्चा नाला है तो कहीं पक्का नाला भी टूटा-फूटा है। नाला जाम होने के कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है। नाले पर ढ़क्कन लगाने को लेकर नगर निगम का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया है। स्थानीय पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया गया है। अब तक इस दिश...