सासाराम, अप्रैल 24 -- संझौली, एक संवाददाता। रेलवे प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। विशेष अभियान दीन दयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत सासाराम, बिक्रमगंज और गड़हनी रेलवे स्टेशनों पर सघन रूप से संचालित किया गया। इस दौरान 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे 77505 रुपए जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...