हमीरपुर, अप्रैल 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। ओवर लोडिंग को लेकर शुरू हुए अभियान में दो दिनों के अंदर ज्वाइंट चेकिंग के दौरान कुल 16 ओवर लोड ट्रक/डंपरों का चालान किया गया है। इनसे करीब 11.20 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय, पीटीओ चंदन पांडेय और खनिज निरीक्षक उमाकांत की संयुक्त टीम ने दो दिनों तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 16 ओवर लोड गाड़ियों पर कार्रवाई की है।एआरटीओ ने बताया कि 28 अप्रैल की रात जनपद के दूरस्थ खनन स्थलों चंडौत और जिटकिरी के आंतरिक मार्गों से ज्वाइंट चेकिंग के दौरान आठ एवं हमीरपुर के समीप दो ओवरलोड वाहन पकड़े गए। इन वाहनों पर 7.20 लाख रुपए प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है। 29 अप्रैल की रात में सुमेरपुर मार्ग पर ज्वाइंट टॉस्क फोर्स ने तड़के तीन ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। इसके बाद दो और ओवरलोड गाड़ी एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.