महोबा, मई 10 -- महोबा,संवाददाता। ड्रिंक एंड ड्राईव अभियान को लेकर जिले भर में खाकी ने वाहनों की जांच की। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था को चौकस रखने के लिए आपरेशन आलआऊट चलाया गया। जिसमें दो पहिया वाहनों में हेलमेट की जांच हुई। अभियान में 1031 वाहनों के चालान किए गए। 15 लाख 9 हजार रुपये अर्थ दंड के रुप में बसूला किया गया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में जिले भर में ड्रिंक एंड ड्राईव अभियान को लेकर दो पहिया वाहनों की जांच की गई जिसमें वाहन चालकों से अभिलेख व दस्तावेज मांगे गए। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के चालान किए गए। चार पहिया वाहनों की भी जांच की गई। काली फिल्म हूटर आदि की जांच हुई। शहर के झलकारी बाई तिराहा, परमानंद, लवकुश नगर तिराहा, भटीपुरा आदि मार्गो पर अभ...