महोबा, अप्रैल 28 -- महोबा, संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए चालकों को नियमों के पालन करने की नसीहत दी। नियमों के पालन में लापरवाही करने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया। मंगलवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान किए गए। मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया कि अभियान में एक स्कूटी को सीज किया गया जबिक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के चालान काटे गए है। वाहन चालकों से दस्तावेज अपने साथ रखने की अपील की गई है। यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप म...