मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने शनिवार को कोन ब्लाक के ग्रामपंचायत गहिया में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान शासन के प्राथमिता वाले कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर मेट कृष्ण कुमार,शीला देवी और भगवत चौबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम सचिव को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। साथ ही ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को पर्यवेक्षक के दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने पर चेतावनी जारी की गई और कार्य के प्रति लगातार लापरवाही बरतने के कारण खंड प्रेरक के विरुद्ध संविदा समाप्त करने के लिए डीपीआरओ ने चेतावनी पत्र निर्गत किया। इस दौरान डीपीआरओ ने चेताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के...