मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को पटेहरा कला ब्लॉक के बहुती ग्राम पंचायत में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान शासन के प्राथमिकता वाले कार्य के प्रति लापरवाही उजागर होने पर ग्रामप्रधान के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियत के तह कार्रवाई, ग्राम सचिव का प्रतिकूल प्रविष्टि और सफाई कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध किया गया। साथ ही खंड प्रेरक को चेतावनी जारी की गई। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामसभा के सचिव अभियान में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं का तत्परता से हो निष्पादन, लापरवाही पर कार्रवाई निरीक्षण में यह भी पाया गया कि सचिव ने अभियान का कार्ययोजन...