अभियान में बड़ी कार्रवाई, 464.58 लीटर शराब बरामद, 11 कारोबारी गिरफ्तार
छपरा, अप्रैल 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "नशा मुक्त सारण" के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 464.58 लीटर अवैध शराब बरामद की और 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।जब्त शराब में 271 लीटर देसी शराब और 193.58 लीटर विदेशी शराब शामिल है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान न केवल शराब बरामद की गई, बल्कि तस्करी और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को भी जब्त किया गया। छापेमारी के क्रम में एक टेम्पो, छह मोटरसाइकिल, एक बोलेरो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.