गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से 17 सितम्बर से एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों, विभागवार दायित्वों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान' अभियान की विशेषताएँ उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए व्यापक सकारात्मक परिवर्तनों को प्रमाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। जिले के प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, महायज्ञ, ...