महोबा, मार्च 18 -- कुलपहाड़, संवाददाता। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अधिकारियों ने खनन परिवहन में लगे वाहन को पकड़ सीज किया है। कार्रवाई से खनन परिवहन कराने वालों में हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ा जा रहा है। नायब तहसीलदार पंकज गौतम और मुकुल कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ अभियान चलाया। अभियान में अवैध खनन परिवहन में लगा ट्रैक्टर पकड़ा गया। जिसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। ट्रैक्टर चालक खनन से जुड़े प्रपत्र पेश नहीं कर सका। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायतों पर जांच कराई जा रही है। जांच में अवैध खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...