बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- अभियान बसेरा में भूमिहीनों को मिलेगी तीन डिसमिल जमीन पटना मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, पंचायत सरकार भवन या अंचल कार्यालय में जमा करें आवेदन फोटो : कराय मीटिंग : प्रखंड सभागार में मंगलवार को अभियान बसेरा को लेकर बैठक करते एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं मौजूद जनप्रतिनिधि। करायपरसुराय, निज संवाददाता। भूमिहीन और गृहविहीन परिवारों को अभियान बसेरा योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ने पंचायत स्तर पर ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध करायी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अभियान बसेरा के तहत भूमिहीनों को मिलेगा वासभूमि का लाभआवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को प्रखंड सभागार में हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को योजना की जानकारी दी गयी। पात्र परिवार पंचायत सरकार भवन या अंचल कार्यालय मे...