बगहा, अक्टूबर 7 -- बगहा नगर प्रतिनिधि । भूमिहीन परिवारों को अब तीन डिसमिल जमीन मिलने की उम्मीद जगी है। अभियान बसेरा-2 के तहत बगहा-2 अंचल में हजारों लोगों ने बासगीत भूमि के लिए आवेदन दिया है। जिसको लेकर बुधवार को अंचल बगहा दो में सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे थे। अंचल प्रशासन के अनुसार, अभियान बसेरा के तहत पूर्व में बगहा दो अंचल में 1914 लोगों का बासगीत भूमि के लिए चयन किया गया था। इनमें करीब तीन सौ लाभुकों को बासगीत भूमि का पर्चा भी उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, प्रक्रिया में अनियमितता के मामले सामने आने के बाद तत्कालीन अंचलाधिकारी कुमार निखिल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद पूर्व की सूची में शामिल कई लाभुकों को अब तक भूमि का वास्तविक लाभ नहीं मिल सका है। अब अभियान बसेरा-2 के तहत दोबारा आवेदन लिए जाने से भूमिहीन परिवारों की ...