घाटशिला, जनवरी 2 -- घाटशिला। अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो ने नव वर्ष 1 जनवरी को गोपालपुर शिव मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया। विदित हो कि अभियान के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष स्व. रामप्रवेश सिंह का जन्मदिन है। अभियान अपने सभी सदस्यों के जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। नव वर्ष के प्रथम दिन स्व0 रामप्रवेश सिंह का जन्मदिन है। इस मौके पर शिव मंदिर में कनेर, चंद्रमलिक्का , गेंदा के 11 पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद अभियान के सदस्यों ने एक सभा आयोजित कर उन्हें स्मरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने रामप्रवेश बाबू से जुड़े अपने अपने अनुभव साझा किए। मौके पर प्रो. मित्रेश्वर, प्रो सुबोध कुमार सिंह, डॉ नरेश कुमार, साधुचरण पाल, साधना पाल, ब्रज किशोर दास, विजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार शर्मा, डॉ दिलचंद राम, प्रो इंद...