अभियान तेज, 28 लीटर कच्ची शराब बरामद
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो मुकदमे दर्ज किए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ ग्राम ममापुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लहन नष्ट किया गया। इसके अलावा 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी के बाद आबकारी टीम ने विभिन्न शराब दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.