फिरोजाबाद, मई 11 -- अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उप्र द्वारा शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार रात पुलिस, यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हाईवे पर टूंडला टोल प्लाजा के निकट सघन वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से चेक किया गया और शराब पीकर वाहन चलाने चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान सात वाहन सीज किए गए और 25 वाहनों का चालान काटा गया। यह भी पढ़ें- 86 चालान, 7 लाख से अधिक जुर्माना वसूला यह भी पढ़ें- यूपी में वीकेंड पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच शुरू, दो दिन में धराए 2654 शराबी ड्राइवर, 2.65 करोड़ का चालान यह भी पढ़ें- नशे में वाहन चलाने वाले 2,654 चालकों का चालान

हिंदी हिन्दु...