भदोही, अप्रैल 13 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस के लिए जमीनी विवाद सिरदर्द साबित हो रहे हैं। हर दूसरा मुकदमा जमीनों से जुड़ा है। ऐसे में डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित किया कि धारा 24 और 116 के मामलों को त्वरित गति से निस्तारित करें। डीएम ने सभी अफसरों को निर्देशित किया कि इन दिनों गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में 10 से 12 बजे तक सभी अपने कार्यालयों में मौजूद रहकर लोगों की बातों को सुनें और उसका निस्तारण कराएं। कहा कि थाना, संपूर्ण समाधान दिवस समेत प्रतिदिन मुख्यालय पर जमीनों से जुड़े मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जरूरत पड़ने पर एसडीएम स्वयं मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करने का काम करें। इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक माह का अभियान चलाकर धारा 24 ओर 116 के मा...