गाजीपुर, मई 8 -- सैदपुर। कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर शनिवार को सैदपुर नगर में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में बैंक रोड पर पूरी फोर्स के साथ अभियान चलाकर करीब 30 चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म हटवाई गई। वहीं कोतवाल राजेश तिवारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 बाइक चालकों का चालान किया। इनमें बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले तथा वाहन के आवश्यक कागजात अधूरे रखने वाले चालक शामिल रहे। चेकिंग के दौरान सीओ ने चार पहिया वाहनों की डिग्गी खुलवाकर सघन तलाशी भी ली। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले दो दर्जन वाहनों से 25 हजार जुर्माना वसूला यह भी पढ़ें- करपी थाना के पास चला रोको-टोको अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...