बिल्ल्होर, अक्टूबर 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 260 आवारा कुत्तों को पकड़ा जा चुका है। इससे लोगों में आवारा आतंक से निजात की आस जगी है। नगर पालिका ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक निजी संस्था को कुत्तों को पकड़ने का टेंडर दिया है। संस्था की टीम आधुनिक संसाधनों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में अभियान चला रही है। पकड़े गए कुत्तों को सीधे एबीसी सेंटर ले जाया जाता है। यहां एंटी रेबीज टीकाकरण और अन्य जरूरी उपचार भी किया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुत्तों को कुछ दिन निगरानी में रखा जाता है और फिर सुप्रीम कोर्ट ...