गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ने वाले व्यावसायिक वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की तरफ से चलाए जांच अभियान के दौरान एक माह में पांच हजार से अधिक वाहनों की जांच की। इस दौरान 250 वाहनों को आरटीए विभाग ने जब्त किया। 478 वाहन नियमों को अनदेखा कर ओवरलोड सड़कों पर दौड़ते मिले। इसके अलावा 478 में से 250 वाहन ऐसे भी मिले हैं जिनके पास न तो फीटनेश प्रमाण पत्र मिला और ना ही प्रदूषण प्रमाण पत्र। बता दें कि गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में देर रात होते ही ओवरलोड ट्रकों, डंपरों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का खौफनाक खेल शुरू हो जाता है। यह वाहन न केवल क्षमता से कई गुना अधिक माल ढोते हैं, बल्कि तेज रफ्तार के कारण अक्सर गंभीर सड़क दुर्घ...