बिजनौर, दिसम्बर 9 -- नगर में बढ़ते कुत्तों के आतंक पर रोक लगाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि यह कार्रवाई बिजनौर से आई रेक्सूय टीम की सहायता से की गई। पकड़े गए कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या या खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि नगर को सुरक्षित व स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से अब यह अभियान प्रत्येक सप्ताह चलाया जाएगा। जिससे आवारा कुत्तों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...