गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत 11 मई से 17 मई के बीच कुल 23 हजार 635 चालान किए हैं। इस एक सप्ताह की कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों पर कुल एक करोड़ 85 लाख 02 हजार 600 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 14,354 चालान सड़क पर मौजूद टीम ने किए, जबकि 9 हजार 281 चालान कैमरों के माध्यम से किए गए। सबसे ज्यादा चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट और नो-एंट्री के नियमों को तोड़ने पर हुए हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएच 48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ड्रोन और कैमरों से विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- सड़क-सुरक्षा बेहतर करने के निर्देश पुलिस ने जागरुकता फैलाने के लिए 15 स्थानों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए। इसके अलावा आम जनता को ट्रैफिक मित्रा के रूप में ...