मोतिहारी, जुलाई 21 -- रक्सौल,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख व्यापारिक एवं आवागमन मार्ग रक्सौल-वीरगंज मेन रोड पर वर्षों से बनी जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। डीएम सौरभ सुमन यादव व एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को अन्य अधिकारियों के साथ बाटा चौक व मेन रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाटा चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और जाम के कारणों का जायजा लिया। इस दौरान जाम की समस्या को कम करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व यातायात संबंधी उपायों पर विस्तार से चर्चा की । यह भी पढ़ें- Sasaram News: फोर्स मिलते ही बाजार से हटेगा अतिक्रमण: सीओआवश्यक प्रशासनिक उपाय डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को शी...