अभियान चलाकर बनाया जा रहा किसान क्रेडिट कार्ड
गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। कृषि विभाग की ओर से 23 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण अभियान चल रहा है। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पात्र कृषक को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित कर कृषि एवं कृषि संबद्ध गतिविधियों के लिए रियायती दर पर संस्थागत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। कृषकों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम का अंशदान करना होता है। कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आवश्यक अभिलेखों सहित अपने निकटतम बैंक, कृषि विभाग के कार्यालय अथवा विशेष शिविरों में पहुंचकर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.