सीतापुर, जून 10 -- लहरपुर। विकास खंड क्षेत्र के खानपुर मोहद्दीनपुर और गुलरी पुरवा में बुधवार को पशु टीकाकरण अभियान चलाया गया। गला घोटू रोग से बचाने के लिए पशु चिकित्सालय की टीम ने 450 पशुओं को टीके लगाए। पशुधन प्रसाद अधिकारी डॉ. भारतेंदु वर्मा ने बताया कि ग्राम गुलरी पुरवा में 50 पशुओं को पेट के कीड़े की दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में टीम में पशुपालकों को जागरूक भी किया। इस मौके पर रामकृष्ण वर्मा, पशुपालक राजेंद्र विक्रम, कमलेश, सदानंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांझपन निवारण शिविर में 230 पशुओं का हुआ उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...