फिरोजाबाद, सितम्बर 3 -- नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे बंदर पकड़ो अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न स्थानों से 32 बंदर पकड़े गए। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी बंदरों को शहर की सीमा से बाहर छोड़ दिया। एसएफआई शैलेंद्र ने बताया कि लोगों की मांग पर यह अभियान इस्लामिया इंटर कॉलेज, भारत माता पार्क के पीछे तथा वर्धमान पैलेस क्षेत्र में चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जावेद की टीम ने 32 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यह अभियान रामनगर क्षेत्र में चलाया गया था लेकिन वहां कोई भी बंदर नहीं पकड़ा जा सका था। नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देश पर सभी बंदरों को शहर की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ दिया गया। गुरुवार को भी अभियान चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.