रामपुर, मार्च 1 -- विशेष छापामार अभियान में शहर में केमरी रोड स्थित हसन स्वीट हाउस से छेना रसगुल्ला एवं गोले का पेड़ा का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 15 किलोग्राम दूषित मिठाई (अनुमानित कीमत 2040) को मौके पर ही नष्ट कराया गया। ग्राम कमोरा में एक प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का एक नमूना लिया। यहां पर 130 किलोग्राम दूषित छेना मिठाई (अनुमानित कीमत 13000) को नष्ट कराया गया। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल तीन विधिक नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट की प्रकृति के अनुरूप संबंधित धाराओं में वाद दायर किया जाएगा। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य आदि रहे। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...