बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 78 हजार जुर्माना हादसे के बाद सड़क पर पड़े चार घायलों की बचाई जान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। साथ ही मानवीय पहल करते हुए सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने एक ही दिन में 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार, हाइवे पेट्रोलिंग टीम और अन्य वाहनों की मदद से जिलेभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। इस बीच, बरबीघा थाना क्षेत्र के एनएच-82 स्थित बरबीघा बाइपास पर दो बाइकों की हुई टक्कर के बाद चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। लेकिन, राहगीरों ने उन...